फ़रार कश्मीरी पंडित की गुहार, प्रवासियों की ही दर्जा दे दें
https://parstoday.ir/hi/news/india-i118128-फ़रार_कश्मीरी_पंडित_की_गुहार_प्रवासियों_की_ही_दर्जा_दे_दें
कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग की घटनाओं के बीच दक्षिणी कश्मीर के एक गांव से पलायन करने वाले 13 कश्मीरी पंडित परिवारों ने मांग की कि प्रशासन उन्हें ‘प्रवासी’ के रूप में पंजीकृत करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०२२ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • फ़रार कश्मीरी पंडित की गुहार, प्रवासियों की ही दर्जा दे दें

कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग की घटनाओं के बीच दक्षिणी कश्मीर के एक गांव से पलायन करने वाले 13 कश्मीरी पंडित परिवारों ने मांग की कि प्रशासन उन्हें ‘प्रवासी’ के रूप में पंजीकृत करे।

इन 43 सदस्यों वाले 13 परिवारों में से 10 शोपियां ज़िले के चौधरीगुंड गांव से निकलकर 26 अक्तूबर को जम्मू पहुंचे थे, शेष तीन परिवार पहले ही शहर पहुंच गए थे।

परिवारों के प्रतिनिधि वी. जे. कौल ने कहा कि हमने घाटी से जम्मू में स्थानांतरण के मद्देनजर प्रवासियों के रूप में 13 परिवारों के पंजीकरण के लिए जम्मू में राहत और पुनर्वास आयुक्त के कार्यालय को एक संयुक्त आवेदन दिया है।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों ने अपने गांव को असुरक्षा के कारण छोड़ दिया है और यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि उनका पंजीकरण करे।

कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट को 15 अक्तूबर को चौधरीगुंड गांव में उनके पुश्तैनी घर के बाहर अलगाववादी छापामारों ने गोली मार दी थी।

आवेदन में परिवारों ने कहा कि वे दिन-दहाड़े भट की हत्या के बाद जम्मू चले आए थे। उन्होंने कहा कि नृशंस हत्या की घटना ने हमें अपनी जान बचाने के लिए अपना पैतृक गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

परिवारों ने आवेदन में कहा कि भट की हत्या से पहले, एक सरकारी प्राथमिक स्कूल पर हमला किया गया था, लेकिन सौभाग्य से अल्पसंख्यक समुदाय के तीन शिक्षक बाल-बाल बच गए।

जम्मू में रह रहे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने घाटी में लौटने की किसी भी योजना से इनकार किया है।

ज्ञात रहे कि केन्द्र सरकार द्वारा कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त किए जाने के फ़ैसले के बाद घाटी में हिंसक घटनाओं विशेषकर टारगेट किलिंग की घटनाओं में वृद्धि हुई है।  (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें