पाकिस्तान ने की अमरीकी ड्रोन आक्रमण की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i12331-पाकिस्तान_ने_की_अमरीकी_ड्रोन_आक्रमण_की_निंदा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उस अमरीकी ड्रोन आक्रमण की कड़ी निदा की है जिसमें तालेबान नेता मुल्ला अख़तर मंसूर मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २३, २०१६ ११:२९ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने की अमरीकी ड्रोन आक्रमण की निंदा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उस अमरीकी ड्रोन आक्रमण की कड़ी निदा की है जिसमें तालेबान नेता मुल्ला अख़तर मंसूर मारा गया।

डान वेबसाइट के अनुसार मुहम्मद नवाज़ शरीफ़ ने रविवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि अमरीका को पाकिस्तान की इस आपत्ति से अवगत करवा दिया गया है।

इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमरीकी ड्रोन हवाई आक्रमण की निंदा करते हुए इसे पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।

ज्ञात रहे कि अमरीका के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ही तालेबान नेता मुल्ला अख़तर मंसूर की हवाई हमले में मारे जाने की सूचना दी थी। इसी बीच अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मुल्ला मंसूर अख़तर की हत्या की पुष्टि की है।