चीन को पछाड़ने जा रहा है भारतः राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ के अनुसार आबादी के हिसाब से भारत अब चीन को पछाड़ने जा रहा है।
राष्ट्रसंघ के आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान वर्ष 2023 के मध्य में भारत की जनसंख्या, चीन से बढ़ जाएगी। इस प्रकार से भारत, विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
राष्ट्रसंघ की रिपोर्ट के हिसाब से इस वर्ष के मध्य में भारत की जनसंख्या चीन की तुलना में 2.9 मिलयन अधिक होगी। राष्ट्रसंघ के अनुमान के हिसाब से भारत में लगभग एक अरब 428 मिलयन लोग रहते हैं जबकि चीन की आबादी एक अरब 425 मिलयन है।
जनसंख्या की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि जनसंख्या का डेटा शत-प्रतिशत सही नही होता। भारत में हर दस साल में एक बार कराई जाने वाली जनगणना सन 2021 में नहीं हो पाई थी।
भारत की जनसंख्या में चीन की तुलना में युवाओं की संख्या अधिक है जो एक सकारात्मक बिंदु है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में युवाओं की बढ़ती जनसंख्या, इस देश को एक आर्थिक शक्ति के रूप में परिवर्तित कर सकती है।
चीन और भारत ही आबादी के हिसाब से दुनिया के दो बड़े देश हैं। विश्व की कुल आठ अरब जनसंख्या में इन देशों की भागीदारी एक तिहाई है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए