भारत पर दबाव बना रहा है अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/india-i125418-भारत_पर_दबाव_बना_रहा_है_अमरीका
अमरीका द्वारा निर्मित ड्रोन ख़रीदने के लिए वाशिग्टन, भारत पर दबाव बना रहा है।
(last modified 2023-06-15T01:36:46+00:00 )
Jun १५, २०२३ ०७:०६ Asia/Kolkata
  • भारत पर दबाव बना रहा है अमरीका

अमरीका द्वारा निर्मित ड्रोन ख़रीदने के लिए वाशिग्टन, भारत पर दबाव बना रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री की आगामी अमरीका यात्रा के दौरान अमरीकी राष्ट्रपति, भारत के साथ हथियारबंद ड्रोन समझौते पर हस्ताक्षर चाहते हैं। 

रोएटर समाचार एजेन्सी ने दो जानकार सूत्रों के हवाले से बताया है कि जब से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमरीका की यात्रा की तिथि निर्धारित हुई है तब से अमरीकी विदेश मंत्रालय, अमरीकी रक्षा मंत्रालय और वाइट हाउस तीनो ही अपने MQ-9B SeaGuardian मिसाइलों की ख़रीदारी के लिए भारत से एक समझौता चाहते हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के बढ़ते प्रभाव का मुक़ाबला करने के लिए भारत के साथ गहरे संबन्धों को अपनी नीति में शामिल किया है।  

बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि ड्रोन की ख़रीदारी का फैसला तो भारत को ही करना है लेकिन हमें लगता है कि यह सौदा उनके लिए बहुत अच्छा होगा। 

याद रहे कि इस साल विश्व के दो बड़े लोकतांत्रिक देशों की ओर से विकसित सैन्य तकनीक के मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया गया है।  विशेष बात यह है कि यूक्रेन युद्ध के बाद भारत ने रूस से जो आर्थिक एवं सैनिक संबन्ध बनाए रखे उसने अमरीका को असहज ज़रूर किया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए