ब्रिटेन में तीन दिन में तीन भारतीय की हत्या
https://parstoday.ir/hi/news/india-i125520-ब्रिटेन_में_तीन_दिन_में_तीन_भारतीय_की_हत्या
ब्रिटेन में काफी बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। पिछले तीन दिनों के दौरान ब्रिटेन में तीन भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गयी।
(last modified 2023-06-18T10:10:25+00:00 )
Jun १८, २०२३ १५:३९ Asia/Kolkata
  • ब्रिटेन में तीन दिन में तीन भारतीय की हत्या

ब्रिटेन में काफी बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। पिछले तीन दिनों के दौरान ब्रिटेन में तीन भारतीय नागरिकों की हत्या कर दी गयी।

ताजा मामला दक्षिण लंदन का है, जहां केरल के रहने वाले भारतीय मूल के 38 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जबकि तीन दिन पहले भी चाकू से ही हमला करके ब्रिटिश भारतीय किशोर और हैदराबाद से एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया गया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अरविंद शशिकुमार की शुक्रवार को साउथेम्प्टन वे में एक आवासीय संपत्ति के बाहर छाती पर चाकू से वार किए जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने शशिकुमार के रूममेट पर हत्या का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम ने झगड़े के बाद शशिकुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ और उसे 20 जून को ओल्ड बेली में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि उसे 16 जून को रात 1:27 बजे साउथेम्प्टन वे में शशिकुमार को छूरा घोंपे जाने की सूचना मिली। आपातकालीन सेवाओं के प्रयासों के बावजूद, शशिकुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

13 जून को अलग-अलग घटनाओं में ब्रिटिश भारतीय किशोर ग्रेस ओ’माल्ली कुमार और हैदराबाद के 27 वर्षीय कोंथम तेजस्विनी रेड्डी की मौत हुई थी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें