अमरीकी कंपनियां भारत में बढ़ाएंगी निवेश, चीन को संदेश देने की तैयारी
अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से भारत की स्थिति को मज़बूत करके चीन को संदेश देने की कोशिशों के बीच कई अमरीकी कंपनियों के बाद अमेज़न और गूगल ने भी भारत में बड़े पैमाने पर निवेश का एलान किया है।
सीईओ अमेज़न एंडी जेस्सी की अमरीका में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात के बाद अमेज़न की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 2030 तक भारत में निवेश को 26 अरब डालर तक ले जाया जाएगा और नए योजनाबद्ध निवेश में साढ़े 6 अरब डाल की वृद्धि की जाएगी।
एंडी जेस्सी ने इस निवेश काअधिक ब्योरा नहीं दिया है। पिछले महीने अमेज़न के क्लाउड कम्पयुटिंग युनिट अमेज़न वेब सर्विसेज़ युनिट की ओर से यह एलान सामने आया था कि वह 2030 के आख़िर तक भारत में एक खरब रूपए से अधिक का निवेश करेगी।
नरेन्द्र मोदी के अमरीका दौरे के दौरान कई कंपनियां भारत में निवेश के वादे कर चुकी हैं। अमरीकी सेमी कंडक्टर टूल मेकर अप्लाइड मटरियल्ज़ और मेमोरी चिप फ़र्म माइक्रोन टेक्नालोजी ने भारतीय प्रधानमंत्री के सरकारी दौरे के दौरान भारत में निवेश के वादे किए हैं।
गूगल ने भी एक बयान में कहा है कि भारत के राज्य गुजरात में गिफ़्ट सिटी में एक अंतर्राष्ट्ररीय फ़न टेक आप्रेशन सेंटर खोलेगी जबकि गूगल की टीमें आनलाइन अदायगी सेवा जी-पे के लिए आप्रेशन्ज़ पर काम कर रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए