गुजरात के माहौल को ख़राब कर रहे हैं हिन्दु कट्टरपंथी संगठन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126214-गुजरात_के_माहौल_को_ख़राब_कर_रहे_हैं_हिन्दु_कट्टरपंथी_संगठन
30 जून को कच्छ के मुंद्रा शहर में स्थित एक निजी स्कूल के छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था।
(last modified 2023-07-12T03:58:13+00:00 )
Jul १२, २०२३ ०९:२५ Asia/Kolkata
  • गुजरात के माहौल को ख़राब कर रहे हैं हिन्दु कट्टरपंथी संगठन

30 जून को कच्छ के मुंद्रा शहर में स्थित एक निजी स्कूल के छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था।

वीडियो में छात्रों ने बकरीद के एक त्योहार पर हुए एक नाटक में गोल टोपी पहनी हुई थी। इस नाटक के एक वायरल वीडियो में स्कूल के कुछ छात्रों को सिर को रूमाल से ढककर नमाज़ अदा करते हुए भी देखा जा सकता है। छात्राएं इबादत में खड़ी दिख रही थीं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कुछ स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया जिन्होंने आरोप लगाया कि हिंदु छात्रों पर इस्लाम ‘थोपा’ गया और वीडियो ने हिंदु भावनाओं को ‘आहत’ किया है। इसके बाद प्रिंसिपल प्रीति वासवानी को निलंबित कर दिया गया।

ज़िला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी संजय परमार ने बताया कि वीडियो देखने के बाद उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए कहा और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि ‘ये चीजें अस्वीकार्य हैं और हमने स्कूलों को मौखिक रूप से सूचित किया है कि ऐसी गतिविधियों से बचा जाना चाहिए, हमने स्कूल से प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए भी कहा।

एक पहलू यह है कि किसी भी हिंदू माता-पिता ने स्कूल या डीपीआरओ से संपर्क नहीं किया है, वहीं स्थानीय मुसलमानों का कहना है कि 30 जून के बाद से शहर में डर और तनाव का माहौल है।

स्कूल के फ़ेसबुक पेज पर अब नाटक को हटा दिया गया है और निलंबित प्रिंसिपल वासवानी के माफ़ीनामे का वीडियो देखा जा सकता है।

कच्छ के एक सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मदभाई लाखा कहते हैं कि यह विरोध क्षेत्र में सांप्रदायिक अराजकता पैदा करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि दक्षिणपंथी समूह हमारे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल को सांप्रदायिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं, अंजार, जारपारा, वर्षामेडी में ऐसी घटनाएं देखी जा रही हैं जिनका उद्देश्य या तो मुसलमानों को परेशान करना है या हिंदुओं को मुसलमानों से नफरत के लिए उकसाना है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें