चीन की ओर से भी भारत को बधाई दी गयी
जापान और ब्रिटेन के अलावा चीन की ओर से भी भारत को बधाई दी गयी।
ब्रिटेन और जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत को सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है। इसी बीच चीन से भी भारत के चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को लेकर टिप्पणी आई है।
चीन के सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' ने भी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर अपने लेख में बधाई दी है। चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने भी भारत की चंद्रयान 3 की सफल्तापूर्वक लॉन्चिंग पर बधाई दी। भारत की सफलताओं पर इस अखबार ने अपने ट्वीट में लिखा 'बधाई हो, भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन चंद्रयान 3 को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा। यदि भारत इस कोशिश में सफल रहा तो चंद्रमा पर कंट्रोल्ड लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।
भारत के तीसरे चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' के सफल लॉन्च पर चारों तरफ खुशी की लहर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने तीसरे मून मिशन-'चंद्रयान-3' को सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
इस सफलता पर जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने ट्वीट में लिखा कि 'भारत को चंद्रयान की सफल्तापूर्वक लॉन्चिंगे पर बधाई। ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यूके स्पेस ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा 'मंजिल, चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई।'
इसरो ने अपने चंद्र मिशन के लिए पहला चंद्रयान-1 साल 2008 में लॉन्च किया था जिसमें सिर्फ एक ऑर्बिटर था। इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च किया जिसमें ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे। वहीं, चंद्रयान-3 में सिर्फ लैंडर और रोवर है, ऑर्बिटर नहीं। इसरो ने लैंडर को 'विक्रम' और रोवर को 'प्रज्ञान' नाम दिया है। रोवर छह पहियों का एक रोबोट है जो लैंडिंग के बाद बाहर आता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए