मोदी हमारे इस क़दम से घबरा गए हैं, खड़गे
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126358-मोदी_हमारे_इस_क़दम_से_घबरा_गए_हैं_खड़गे
2024 के आम चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्षी दलों की सोमवार और मंगलवार को होने वाली बैठक से ठीक पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मदी सरकार की नीतियों की आलोचना की है।
(last modified 2023-07-17T03:48:41+00:00 )
Jul १७, २०२३ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • मोदी हमारे इस क़दम से घबरा गए हैं, खड़गे

2024 के आम चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ विपक्षी दलों की सोमवार और मंगलवार को होने वाली बैठक से ठीक पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मदी सरकार की नीतियों की आलोचना की है।

खड़गे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी एक अंहकारी नेता हैं और उन्होंने देश की जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी ने कहा था कि मैं अकेला ही सब पर भारी हूं, तो फिर वह अपने गठबंधन में 30 पार्टियों को क्यों शामिल कर रहे हैं।

खड़गे का कहना था कि हमारे साथ जो भी लोग हैं, वह पूरी तरह से हमारे साथ हैं। हम संसद सत्र के वक़्त भी मिलकर काम करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष का कहना था कि बेंगलुरु में भी सभी विपक्षी पार्टियां आई हैं। हम जो कर रहे हैं, उसे देखकर मोदी घबरा गए हैं। पार्टियों को तोड़कर, वह अपनी संख्या को भारी संख्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इसका कोई मतलब नहीं है।

पटना में विपक्षी दलों की आयोजित होने वाली बैठक के बाद, अब बेंगलुरु में कांग्रेस के नेतृत्व में 26 विपक्षी दल शामिल हो रहे हैं। msm