मणिपुर के हालात को लेकर केन्द्र सरकार लगातार निशाने पर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126488-मणिपुर_के_हालात_को_लेकर_केन्द्र_सरकार_लगातार_निशाने_पर
भारत में मणिपुर के हालात को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर कई तरह से एतेराज़ किया जा रहा है।
(last modified 2023-07-21T09:40:16+00:00 )
Jul २१, २०२३ १५:०८ Asia/Kolkata
  • मणिपुर के हालात को लेकर केन्द्र सरकार लगातार निशाने पर

भारत में मणिपुर के हालात को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर कई तरह से एतेराज़ किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में तो कई केंद्रीय टीम भेजी, मणिपुर में क्यों नहीं?

बनर्जी शुक्रवार को कोलकाता के धर्मतल्ला इलाके में तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित शहीद रैली में बोल रही थीं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के एलायंस की बात करते हुए कहा है कि अगले साल नए इंडिया का जन्म होगा और भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाना ही इसका मुख्य लक्ष्य है।

कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडिया रखा गया है।

उन्होंने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में लौटी तो लोकतंत्र की मौत हो जाएगी।

तृणमूल कांग्रेस नेता ने मणिपुर की हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि आखिर केंद्र सरकार वहां कोई केंद्रीय टीम क्यों नहीं भेज रही है?

उन्होंने कहा कि  भाजपा की 'बेटी बचाओ' योजना अब 'बेटी जलाओ' में बदल गई है, बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद तो भाजपा ने कई केंद्रीय टीमें भेजी है, लेकिन मणिपुर में एक भी नहीं, क्यों?

अगले साल के आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी न तो दूसरी कोई मांग है और न ही हमें कोई कुर्सी चाहिए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें