भारत ने मिसाइलों से लैस युद्धपोत उपहार में दे दिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i126582-भारत_ने_मिसाइलों_से_लैस_युद्धपोत_उपहार_में_दे_दिया
भारत ने मिसाइलों से लैस आईएनएस कृपाण युद्धपोत वियतनाम की सेना को उपहार स्वरूप दे दिया है।
(last modified 2023-07-25T03:21:17+00:00 )
Jul २५, २०२३ ०८:४९ Asia/Kolkata
  • भारत ने मिसाइलों से लैस युद्धपोत उपहार में दे दिया

भारत ने मिसाइलों से लैस आईएनएस कृपाण युद्धपोत वियतनाम की सेना को उपहार स्वरूप दे दिया है।

वियतनाम के कैम रान्ह में एक समारोह में हस्तान्तरण की प्रक्रिया को नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की अगुआई में पूरा किया गया।

इस अवसर पर हरि कुमार ने कहा कि यह क्षण ऐतिहासिक इसलिए है, क्योंकि पहली बार एक पूरी तरह ऑपरेशनल जंगी जहाज़ किसी मित्र देश को दिया गया है।

भारत के इस क़दम को चीन को चिढ़ाने वाला क़दम भी माना जा रहा है, क्योंकि चीन और वियतनाम के बीच सीमा और समुद्री सीमा को लेकर विवाद है।

भारत और वियतनाम दोनों के अपने पड़ोसी देश चीन के साथ जटिल समीकरण हैं और सैन्य साझेदारी को चीन दक्षिण चीन सागर में अपनी संप्रभुता के दावों के ख़िलाफ उठाया क़दम मानता है।

हालांकि भारत ने कई बार यह स्पष्ट किया है कि भारत-वियतनाम रक्षा सहयोग भारत की एक्ट ईस्ट नीति का हिस्सा है और इसका भारत की चीन नीति से कोई लेना-देना नहीं है।

वियतनाम आसियान का एक महत्वपूर्ण सदस्य देश है और दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में उसका चीन के साथ विवाद है। msm