अमरीका ने माना भारत में अल्पसंख्यकों पर होते हैं अत्याचार
एक अमरीकी संस्था ने भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किये जाने की बात कही है।
अमरीका की धार्मिक स्वतंत्रता की संस्था ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भारत के मणिपुर राज्य में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान 400 से अधिक गिरजाघरों को आग लगा दी गई।
अमरीकी संस्था के अनुसार भारत में सत्तारूढ केन्द्रीय सरकार के समर्थन धार्मिक अतिवादी गुट इसाइयो, मुसलमानों, सिखों और दलितों पर सुनियोजित ढंग से हमले कर रहे हैं। उसने आरएसएस, विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल का नाम लेते हुए कहा है कि वे इसाइयों और मुसलमानों सहित भारत के सभी अल्पसंख्यकों और दलितों पर हमलों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
इस रिपोर्ट में यह बात भी कही गई है कि भारत की आज़ादी के बाद से अबतक इस देश मे अल्संख्यकों के 70 हज़ार से अधिक उपासना स्थल, अतिवादियों के हमलों का निशाना बने हैं। सत्तर हज़ार उपासना स्थलों में कम से कम 20 हज़ार गिरजाघर शामिल हैं। इससे पहले भी भारत में सांप्रदायिक हिंसा की अमरीका की ओर से निंदा की जाती रही है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए