भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, सीमा पर गोलीबारी की घटना
(last modified Wed, 23 Aug 2023 07:48:44 GMT )
Aug २३, २०२३ १३:१८ Asia/Kolkata
  • भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, सीमा पर गोलीबारी की घटना

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के प्रभारी को तलब करके संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन और पाकिस्तानी क्षेत्र में भारतीय बलों की गोलीबारी और उसमें अपने नागरिकों के मारे जाने और घायल होने की घटना पर आपत्ति जताई।

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार शाम को घोषणा की थी कि भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी धरती पर गोलीबारी की, जिसके परिणामस्वरूप एक नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पिछले महीने जून के बाद से दक्षिण एशिया के दो परमाणु संपन्न- देशों के बीच यह ताज़ा सीमा तनाव है।

इर्ना के अनुसार, इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी डी-एफ़ेयर को तलब करके पाकिस्तान ने भारतीय सीमा बलों द्वारा पाकिस्तानी क्षेत्र में नागरिकों को निशाना बनाने और दोनों देशों के बीच युद्धविराम समझौते के प्रावधानों के स्पष्ट उल्लंघन के ख़िलाफ़ अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया।

पाकिस्तान ने चेतावनी दी कि भारत द्वारा नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी और तनाव के खतरनाक परिणाम होंगे और सीमा पट्टी में नागरिकों के अधिकारों का कोई भी उल्लंघन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और कानूनों के ख़िलाफ़ है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने की आवश्यकता है और इस तरह की कार्रवाइयां 2023 के युद्धविराम समझौते का स्पष्ट उल्लंघन हैं जिस पर फ़रवरी 2021 में दोनों देशों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करे