भारतीय प्रधानमंत्री की ग्रीस यात्रा का एजेन्डा सामने आ गया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i127706-भारतीय_प्रधानमंत्री_की_ग्रीस_यात्रा_का_एजेन्डा_सामने_आ_गया
ग्रीक मीडिया में आई ख़बरों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ग्रीस यात्रा को ‘ऐतिहासिक’ बताया गया है क्योंकि वह 40 साल के बाद वहां का दौरा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री थे, हालांकि, इसका एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एजेंडा भी था।
(last modified 2023-08-29T00:59:07+00:00 )
Aug २९, २०२३ ०६:२७ Asia/Kolkata
  • भारतीय प्रधानमंत्री की ग्रीस यात्रा का एजेन्डा सामने आ गया

ग्रीक मीडिया में आई ख़बरों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया ग्रीस यात्रा को ‘ऐतिहासिक’ बताया गया है क्योंकि वह 40 साल के बाद वहां का दौरा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री थे, हालांकि, इसका एक महत्वपूर्ण व्यापारिक एजेंडा भी था।

25 अगस्त शुक्रवार को एथेंस में ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस से उनकी मुलाक़ात हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी की एकदिवसीय यात्रा के दौरान भारत ने ब्रेक्सिट के बाद वैकल्पिक निर्यात मार्गों को लेकर ग्रीस के सबसे बड़े बंदरगाह पीरियस को ध्यान में रखते हुए चर्चा की।

एथेंस खुद को भारत के लिए ‘यूरोपीय संघ के प्रवेश द्वार’ के रूप में स्थापित करने के बारे में सोच रहा है, जो भारत को यूरोप, एशिया और अफ्रीका से जोड़ेगा।

बिजनेस डेली डॉट जीआर की एक रिपोर्ट कहती है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 40 वर्षों में पहली ग्रीस यात्रा इतिहास में दर्ज हुई है, व्यावसायिक स्तर पर, अगर कोई समूह जो सबकी नजरों में रहा, तो वह भारतीय गौतम अडानी का समूह था, अडानी साल 2022 के अंत तक फोर्ब्स की सूची के अनुसार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और सबसे अमीर एशियन थे।

इसमें आगे बताया गया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अडानी समूह के मुखिया की ग्रीक बंदरगाहों में निवेश में दिलचस्पी है और उनकी नजर मुख्य रूप से कावला बंदरगाह और दूसरी, वोलोस बंदरगाह पर है।

एक अन्य मीडिया आउटलेट थेमा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री ने ग्रीस में बंदरगाहों के अधिग्रहण में देश की रुचि जाहिर की, उन्हें इस मुद्दे की पूरी जानकारी थी, जिससे इसे लेकर एक प्रभाव पैदा हुआ।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार कि भारत-ग्रीस साझेदारी का ध्यान शुरू में रक्षा मामलों को लेकर है। भारतीय वायुसेना ने इस साल ग्रीस में आयोजित एक यूरोपीय सैन्य अभ्यास में भाग लिया, जबकि भारत और ग्रीस ने क्रेते में एक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया,. इसके अलावा, ग्रीक लड़ाकू विमानों के सितम्बर में पहली बार भारतीय वायुसेना के अभ्यास में भाग लेने की उम्मीद है।(AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें