आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गयी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i127858-आकाशीय_बिजली_गिरने_से_11_लोगों_की_मौत_हो_गयी
ओडिशा के 6 जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-09-02T23:37:59+00:00 )
Sep ०३, २०२३ ०५:०७ Asia/Kolkata
  • आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गयी

ओडिशा के 6 जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है।

शनिवार को ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली। इसी बीच बिजली गिरने के कारण लोगों की मौत हो गई है। विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर तथा ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

विशेष आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने के कारण खुर्दा जिले में 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक शहरों तथा ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ तेज बारिश देखने को मिली है।

वहीं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आकाशीय बिजली गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। गौरतलब है कि कोलकाता में भी शनिवार को बारिश देखने को मिली थी।

भारतीय मौसम विभाग ने मौसम का अनुमान लगाते हुए कहा है कि अगले चार दिनों तक ओडिशा के कुछ इलाकों में ऐसे ही हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रवातीय सर्कुलेशन नें राज्य में मॉनसून को फिर से सक्रिय कर दिया है इसी कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली है।

शनिवार को ओडिशा के दो शहरों भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 126 मिमी और 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) ने एक्स पर पहले ही ट्वीट करते हुए कहा था कि मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। MM