जी-20 की बैठक समाप्त, संयुक्त घोषणापत्र की तारीफ़ यूक्न को
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128096-जी_20_की_बैठक_समाप्त_संयुक्त_घोषणापत्र_की_तारीफ़_यूक्न_को
जी-20 की शिखर बैठक रविवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में समाप्त हुई। इस बैठक में भारत ने संगठन की अध्यक्षता ब्राज़ील को सौंपी। बैठक के बारे में अलग अलग देशों के बयान आए हैं
(last modified 2023-09-11T01:38:37+00:00 )
Sep ११, २०२३ ०७:०४ Asia/Kolkata
  • जी-20 की बैठक समाप्त, संयुक्त घोषणापत्र की तारीफ़ यूक्न को

जी-20 की शिखर बैठक रविवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली में समाप्त हुई। इस बैठक में भारत ने संगठन की अध्यक्षता ब्राज़ील को सौंपी। बैठक के बारे में अलग अलग देशों के बयान आए हैं

बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्य देशों से मांग की कि नवम्बर में एक वर्चुअल बैठक हो जिसमें शिखर बैठक में पेश की गई नीतियों और निर्धारित किए गए लक्ष्यों के बारे में होने वाली प्रगति का जायज़ा लिया जाए।

शनिवार को बैठक में एक घोषणापत्र जारी किया गया जिसमें युक्रेन युद्ध के चलते वहां पैदा होने वाली त्रास्दी का उल्लेख किया गया मगर अमरीका और कुछ यूरोपीय देशों के दबाव के बावजूद यूक्रेन युद्ध के मसले में कोई निंदा नहीं की गई।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने इसीलिए बयान पर निराशा जताई है। पश्चिमी देश चाहते थे कि बयान में रूस की निंदा की जाए। रूस ने कहा था कि अगर बयान में रूस की निंदा की गई तो वह बयान को पारित नहीं होने देगा।

इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतीन का प्रतिनिधित्व करने वाले रूस के विदेश मंत्री ने सर्गेई लावरोफ़ ने बैठक को कामयाब बताया और कहा कि उनका देश जी-20 की शिखर बैठक पर यूक्रेन के मुद्दे को थोप देने की पश्चिमी देशों की कोशिशों का मुक़ाबला किया।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार जी-20 के नेताओं को एक संतुलित घोषणापत्र पर सहमत करने में सफल रही।

वाइट हाउस के प्रवक्ता जैक सोलिवान ने कहा कि देशों को दूसरे देशों की धरती पर संप्रभुता पर क़ब्ज़ा करने के लिए ताक़त का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

जर्मनी और ब्रिटेन ने भी बयान का स्वागत किया मगर यूक्रेन ने कहा कि बयान में गर्व करने जैसी कोई बात नहीं है।

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने कहा कि जी-20 का गठन दुनिया के आर्थिक मसलों को सुलझाने के लिए किया गया था और इससे यह अपेक्षा नहीं रखी जा सकती कि वह येक्रेन युद्ध पर कूटनीति को आओ बढ़ाए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बयान रूस की राजनैतिक और कूटनैतिक जीत भी नहीं है।

जापान के प्रधानमंत्री ने फ़ोकिया किशीदा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमपा जी-20 की बुनियादों को हिला सकता है।

जी-20 ने इस संगठन में अफ़्रीक़ी युनियन की सम्मिलिति को मंज़ूरी दी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें