फ़िलिस्तीनी गुटों के बीच झड़पें, ख़त्म कराने की कोशिशें तेज़
https://parstoday.ir/hi/news/india-i128176-फ़िलिस्तीनी_गुटों_के_बीच_झड़पें_ख़त्म_कराने_की_कोशिशें_तेज़
ऐनुल-हलवा शिविर में फ़िलिस्तीनियों के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए फ़त्ह और हमास के प्रतिनिधिमंडलों ने बेरूत में फ़िलिस्तीनी दूतावास में मुलाकात की है।
(last modified 2023-09-13T09:26:26+00:00 )
Sep १३, २०२३ १४:५२ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी गुटों के बीच झड़पें, ख़त्म कराने की कोशिशें तेज़

ऐनुल-हलवा शिविर में फ़िलिस्तीनियों के बीच संघर्ष को समाप्त करने के लिए फ़त्ह और हमास के प्रतिनिधिमंडलों ने बेरूत में फ़िलिस्तीनी दूतावास में मुलाकात की है।

ईरान प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्थायी संघर्ष विराम के बाद दक्षिण बेरूत में फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में फत्ह और हमास के बीच फिर से झड़प हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, फत्ह और हमास के प्रतिनिधिमंडलों ने ऐनुल-हलवा कैंप में संघर्ष विराम और शांति पर चर्चा करने के लिए बेरूत में फ़िलिस्तीनी दूतावास में मुलाकात की है और दोनों प्रतिनिधिमंडल ऐनुल-हलवा कैंप में शांति और युद्धविराम स्थापित करने के लिए सकारात्मक तरीके और माहौल में आगे बढ़ रहे हैं।

लेबनानी सरकार और सेना की कोशिशों के बावजूद ऐनुल-हलवा कैंप में फ़िलिस्तीनियों के बीच संघर्ष नहीं रुका है।

ज्ञात रहे कि ऐनुल-हलवा शिविर 1948 में दक्षिण बेरूत में बनाया गया था और संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़ों के अनुसार, इसमें 50 हज़ार फिलिस्तीनी शरणार्थी हैं, जबकि अनौपचारिक डेटा बताते हैं कि यह संख्या 70 हज़ार तक है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें