एक भारतीय सैनिक की मौत, कई लापता
लद्दाख के माउंट कुन में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय सैनिक की मौत हो गयी जबकि 3 लापता बताये जा रहे हैं।
भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम और भारी बर्फ के ढेर के बावजूद, बड़े पैमाने पर बर्फ के नीचे फंसे अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
40 भारतीय सैनिकों का एक दल लद्दाख के माउंट कुन रूटीन ट्रेनिंग के लिये गया था। यह टीम हाई एल्टीट्यूड वेलफेयर स्कूल और आर्मी एडवेंचर विंग का है। 8 अक्टूबर को ट्रेनिंग के दौरान अप्रत्याशित रूप से यह दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया।
एक भारतीय अधिकारी ने बताया कि लद्दाख में बर्फ़ीली तूफान में चार सैनिक फंस गए। बचाव अभियान के दौरान एक सैनिक का शव बरामद किया गया है और खराब मौसम और भारी बर्फबारी के बीच बाकी फंसे सैनिकों की तलाश जारी है।
भारतीय सेना के अधिकारियों के अनुसार, माउंट कुन (लद्दाख) के पास नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों के दौरान दुर्भाग्य से समूह को अप्रत्याशित हिमस्खलन का सामना करना पड़ा पर खराब मौसम और भारी बर्फ के ढेर के बावजूद, बड़े पैमाने पर बर्फ के नीचे फंसे अन्य लोगों का पता लगाने और उन्हें निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए