क़ंधार में 30 तालेबान ढेर
Jan २५, २०१६ १३:२६ Asia/Kolkata
अफ़ग़ानिस्तान की सेना ने क़ंधार प्रांत में कम से कम 30 तालेबान को मार गिराया।
अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों ने बताया है कि देश के सैनिकों ने सोमवार को क़ंधार प्रांत में कम से कम 30 तालेबान को ढेर कर दिया जबकि 18 अन्य को घायल कर दिया।
क़ंधार के प्रवक्ता ने कहा कि तालेबान के विरुद्ध हेलमंद प्रांत से मिलने वाली क़ंधार प्रांत की सीमा पर सेना ने कार्यवाही की जिसमें 30 तालेबान मारे गए। इस प्रांत के कई नगरों में तालेबान के विरुद्ध कार्यवाही हालिया कुछ दिनों से जारी है।
उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान कई एेसे बमों को निष्कृय बना दिया गया जिन्हें तालेबान ने लगाया था। इस कार्यवाही के दौरान प्रांत में तालेबान केे कई केन्द्र ध्वस्त कर दिये गए।
टैग्स