क्रांतिकारी क़दम है जाति आधारित जनगणनाः राहुल गांधी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i130076-क्रांतिकारी_क़दम_है_जाति_आधारित_जनगणनाः_राहुल_गांधी
भारत में जाति आधारित जनगणना का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है जिससे वहां की केन्द्र सरकार दामन बचा रही है।
(last modified 2023-11-11T03:15:59+00:00 )
Nov ११, २०२३ ०८:४२ Asia/Kolkata
  • क्रांतिकारी क़दम है जाति आधारित जनगणनाः राहुल गांधी

भारत में जाति आधारित जनगणना का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है जिससे वहां की केन्द्र सरकार दामन बचा रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति आधारित जनगणना को एक क्रांतिकारी क़दम बताया है।  उन्होंने कहा कि यह काम, आम लोगों का जीवन बदल देगा। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि जाति आधारित जनगणना, एक्स-रे की भांति हैं।  यह जनगणना, ओबीसी सहित सारे ही वर्गों की सही संख्या को सामने लाएगी।  राहुल गांधी के अनुसार जाति आधारित जनगणना के बाद उसी के हिसाब से कल्याण की नीतियां बनाई जाएंगी।  उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी, केन्द्र में सत्ता में आती है तो वह राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना करवाएगी। 

सतना में बोलते हुए राहुल गांधी ने कल कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सबसे पहला काम इस प्रदेश में जाति आधारित जनगणना करवाने का होगा।  उन्होंने बताया कि मध्य प्रेदश में राज्य को चलाने वाले 53 आईएएस अधिकारियों में से मात्र एक अधिकारी ही ओबीसी से है। 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हमेशा कहते हैं कि वे, ओबीसी से हैं किंतु जब कांग्रेस द्वारा देश में जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया जाता है तो वे इस बारे में बात करना ही बंद कर देते हैं।