ओडिशा में हैज़े का क़हर, सरकार पर हक़ीक़त छुपाने का आरोप
भारत में स्टील सिटी के नाम से मशहूर ओडिशा का राउरकेला शहर हैज़े के प्रकोप से जूझ रहा है जिसके कारण अब तक कम से कम 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जल-जनित बीमारी से प्रभावित 1 हज़ार से अधिक लोगों को राउरकेला और सुंदरगढ़ ज़िले के अन्य हिस्सों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है हालांकि, राज्य सरकार ने मरने वालों की संख्या 6 बताई है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने अखबार को बताया कि हैज़े के कारण अब तक 6 मौतें हुई हैं। प्रभावित इलाकों में हेलोजन टैबलेट और ओआरएस पाउच भेजे जा रहे हैं। अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
इस रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों ने आरोप लगाया गया है कि हैज़े से होने वाली मौतों की सही संख्या को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह बीमारी कथित तौर पर नियंत्रण से बाहर हो रही है और मौतों की संख्या बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्थिति की समीक्षा भी की है। द टेलीग्राफ के अनुसार, स्थिति की गंभीरता इतनी थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जो ओडिशा से आते हैं, इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए