रूस से बढ़ते भारत के रिश्ते पश्चिमी देशों को खटकने लगे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i131778-रूस_से_बढ़ते_भारत_के_रिश्ते_पश्चिमी_देशों_को_खटकने_लगे_हैं
रूस से भारत के बढ़ते रिश्तों पर पश्चिमी देशों की राजधानियों में चिंताएं गहरी होती जा रही हैं।
(last modified 2024-01-01T11:34:15+00:00 )
Jan ०१, २०२४ १७:०० Asia/Kolkata
  • रूस से बढ़ते भारत के रिश्ते पश्चिमी देशों को खटकने लगे हैं

रूस से भारत के बढ़ते रिश्तों पर पश्चिमी देशों की राजधानियों में चिंताएं गहरी होती जा रही हैं।

डान न्यूज़ ने ब्रितानी मीडिया के हवाले से एक रिपोर्ट छापी है कि भारत यूक्रेन के मामले में रूस के साथ जा खड़ा हुआ है और यह किसी भी स्थिति में निष्पक्ष स्टैंड नहीं है, ब्रितानी प्रधानमंत्री भारत के साथ फ़्री ट्रेड डील कर रहे हैं और भारत रूस के इरादों का समर्थन कर रहा है।

ब्रितानी मीडिया का कहना है कि लंदन सरकार जहां भारत में मोदी सरकार के हाथों नरसंहार और मानवाधिकार के हनन पर ख़ामोश है वहीं भारत का रूस की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार संसद को इस्तेमाल करके क़ानूनों में भारी बदलाव ला रही है जिसे मुसलमानों और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ अत्याचार की भयानक लहर शुरू होने की भूमिका माना जा रहा है।

ब्रितानी अख़बार में कहा गया है कि कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार की गतिविधियों को भारत की संसदीय डेमोक्रेसी का जनाज़ा क़रार दिया था और भारत और रूस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर बातचीत शुरू कर चुके हैं यह यूक्रेन पर पश्चिम के स्टैंड को नकारने के समान है।

इकानामिस्ट मैगज़ीन ने हाल ही में डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत को अधूरा लोकतंत्र क़रार दिया था।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।