कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर झड़पों से पाकिस्तान चिंतित
https://parstoday.ir/hi/news/india-i13255-कश्मीर_में_नियंत्रण_रेखा_पर_झड़पों_से_पाकिस्तान_चिंतित
पाकिस्तान की सेना ने भारत निंयत्रित कश्मीर में बढ़ती झड़पों पर चिंता जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१६ १२:१७ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर झड़पों से पाकिस्तान चिंतित

पाकिस्तान की सेना ने भारत निंयत्रित कश्मीर में बढ़ती झड़पों पर चिंता जताई है।

डॉन न्यूज़ के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर बढ़ती झड़प पर चिंता जताते हुए कहा कि मई के शुरु से अबतक हुयी इन झड़पों में 21 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस अवधि में भारत नियंत्रित कश्मीर में हुर्रियत कान्फ़्रेंस के कुछ नेताओं सहित 500 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है कहा कि इस क्षेत्र में झड़पों के दौरान 71 लोग घायल भी हुए।

पाकिस्तानी सेना के अनुसार, भारतीय सैनिकों ने पिछले एक महीने में 4 कश्मीरी महिलाओं के साथ दुष्कर्म और 4 घरों को ध्वस्त किया।

ज्ञात रहे कश्मीर का एक हिस्सा भारत में और दूसरा हिस्सा पाकिस्तान में स्थित है। दोनों ही देश कश्मीर पर अपना-अपना दावा करते हैं। यही विषय इन दोनों देशों के बीच विवाद की जड़ है। यह विवाद 1947 में पाकिस्तान के बनने के समय से जारी है।

अभी हाल में पाकिस्तानी सेनेट की रक्षा कमेटी के प्रमुख सय्यद मुशाहिद हुसैन ने इस बात पर बल देते हुए कि भारत और पाकिस्तान को आपसी मतभेद को ख़त्म करने के लिए फिर से बातचीत शुरु करनी चाहिए, कहा था कि कश्मीर का विवाद उन महत्वपूर्ण विषयों में शामिल है जिसे हल करने के लिए दोनों देश को एक दूसरे से सहयोग करना चाहिए। (MAQ/N)