भारत के विदेश सचिव का चीन का गुप्त दौरा
भारत की एक पत्रिका ने रहस्योद्घाटन किया है कि इस देश के विदेश सचिव ने एनएसजी में सदस्यता के लिए चीन का समर्थन जुटाने के उद्देश्य से इस देश की ख़ुफ़िया यात्रा की थी।
इंडिया टुडे के अनुसार भारत ने चीन को संदेश दिया है कि वह परमाणु आपूर्तिकर्ता गुट एनएसजी में सदस्यता के लिए किसी भी देश के दावे में रुकावट न डाले जबतक वह एनपीटी के साथ एनएसजी की आवश्यकताओं को पूरा न करे। पत्रिका के अनुसार भारत ने इस परमाणु गुट में शामिल होने के लिए चीन का समर्थन जुटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। भारतीय अधिकारियों ने इस संबंध में चीन से हालिया सप्ताहों में दूसरी बार संपर्क किया है।
कूटनैतिक सूत्रों का कहना है कि भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने इस मामले पर चीन के साथ सीधी वार्ता के लिए बीजिंग का गोपनीय दौरा किया। दोनों ही देशों ने इस यात्रा की पुष्टि की है लेकिन इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि विदेश सचिव ने 16 और 17 जून को अपने चीनी समकक्ष के साथ आपसी परामर्श के लिए बीजिंग की यात्रा की थी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में एनएसजी में भारत की सदस्यता समेत कई अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। (HN)