भारत, अफगानिस्तान में सुरक्षा व सुविधा में सहयोग पर प्रतिबद्ध, सुषमा स्वराज
https://parstoday.ir/hi/news/india-i15619-भारत_अफगानिस्तान_में_सुरक्षा_व_सुविधा_में_सहयोग_पर_प्रतिबद्ध_सुषमा_स्वराज
भारत की विदेशमंत्री ने बल दिया है कि नयी दिल्ली अफगानिस्तान में सुरक्षा और आर्थिक विकास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१६ २१:२३ Asia/Kolkata
  • भारत, अफगानिस्तान में सुरक्षा व सुविधा में सहयोग पर प्रतिबद्ध, सुषमा स्वराज

भारत की विदेशमंत्री ने बल दिया है कि नयी दिल्ली अफगानिस्तान में सुरक्षा और आर्थिक विकास में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को नयी दिल्ली में अफगानिस्तान के जल व ऊर्जा मंत्री अली अहमद उस्मानी की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत, अफगानिस्तान में आर्थिक तरक़्क़ी के लिए भरसक प्रयास कर रहा है।

उन्होंने अशांति और विदेशियों पर हमलों के बावजूद अफगानिस्तान के हेरात में सल्मा डैम के निर्माण को एक अत्याधिक महत्वपूर्ण काम बताया और कहा कि भारत का यह क़दम, अफगानिस्तान के साथ संबंध विस्तार में नयी दिल्ली के ठोस संकल्प को दर्शाता है।

अफगानिस्तान के सलमा बांध का उद्घाटन भारतीय प्रधानमंत्री ने किया था 

 

इस कार्यक्रम में अफगानिस्तान के जल व ऊर्जा मंत्री अली अहमद उस्मानी ने अपने भाषण में कहा कि भारत ने अफगानिस्तान में सलमा डैम का निर्माण एेसी दशा में किया कि बहुत से देश अफगानिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं और इसी लिए भारत का यह क़दम सराहनीय है।

 

यह भी पढ़ेंः मोदी की अफगान यात्रा किया फ्रेंडशिप बांध का उद्धाटन

 

भारत ने हेरात में हरीरूद नदी पर सलमा बांध बनाया है जो 42 मेगावॅाट बिजली पैदा करने के साथ ही 70 से 8 हेक्टर भूमि की सिंचाई भी करेगा।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बांध का कुछ सप्ताह पहले उद्घाटन किया था। (Q.A.)