सीआरपीएफ की बस पर हमला 5 जवान हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i15790-सीआरपीएफ_की_बस_पर_हमला_5_जवान_हताहत
भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर में सीआरपीएफ की बस पर हमले में 5 जवान हताहत हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१६ १४:३७ Asia/Kolkata
  • सीआरपीएफ की बस पर हमला 5 जवान हताहत

भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर में सीआरपीएफ की बस पर हमले में 5 जवान हताहत हो गए।

जम्मू व कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ की एक बस पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले में भारतीय सेना के कम से कम पांच जवान मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आतंकवादियों ने पंपोर के निकट आज सीआरपीएफ की बस पर हमला किया।

सेना के जवानों की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो आतंकी भी मारे गए। इस मुडभेड़ में सीआरपीएफ के 20 जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया यह जा रहा है कि मुठभेड़ की जगह पर दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। क्षेत्र में आतंकियों का तलाशी अभियान जारी है।

ख़बरों में कहा गया है कि इस हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन लश्करे तैबा ने ली है।