पड़ोसी देश पर भारत में अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं,
भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना पड़ोसी देश पर भारत में अस्थिरता फैलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीटीआई के अनुसार राजनाथ सिंह ने भारत नियंत्रित कश्मीर के पंपोर में सीआरपीएफ़ के ट्रक पर होने वाले हमले में 8 जवानों के मारे जाने के बाद यह बयान दिया।
उन्होंने घटना की जांच के लिए विशेष टीम भेजने की बात भी कही।
शनिवार को होने वाले हमले में सीआरपीएफ़ के 8 जवान मारे गए थे जबकि 20 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। सुरक्षा बलों के जवाबी हमले में दो हमलावर भी मारे गए जबकि दो अन्य भाग निकलने में सफल रहे।
रविवार को एक समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि चरमपंथी और हमारे पड़ोसी देश भारत को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, मैं देश के युवाओं से अपील करता हूं कि वह एसी शक्तियों के विरुद्ध उठ खड़े हों। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा बलों की बहादुरी और उनके काम की प्रशंसा करनी चाहिए।
राजनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने गृह सचिव से कहा है कि दो सदस्यीय टीम पांपोर भेजें जो सुरक्षा में होने वाली कमी का पता लगा सके ताकि भविष्य में हम इससे बेहतर प्रबंध कर सकें।
दूसरी ओर हमले में मारे गए सीआरपीएफ़ के जवानों को श्रद्धांजलि पेश करते हुए भारत नियंत्रित कश्मीर की मुख्य मंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कहा कि हमला करने वालों ने कश्मीर और इस्लाम को बदनाम किया है जबकि विपक्षी दल नेशनल कान्फ़्रेन्स ने महबूबा के बयान की आलोचना की।