स्वामी के हमलों से आहत जेटली ने संक्षिप्त किया चीन दौरा
Jun २७, २०१६ १०:२६ Asia/Kolkata
भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली अपनी चीन यात्रा संक्षिप्त करके स्वदेश लौट गए।
पीटीआई के अनुसार विवादित बयान देने में दक्ष समझे जाने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से लगातार हो रहे हमलों से परेशान जेटली ने अपना चीन दौरा एक दिन कम कर दिया और चौथे ही दन स्वदेश लौट गए। जेटली अपने चीनी समकक्ष लू जीवेई से सोमवार को मुलाक़ात करने वाले थे लेकिन उन्होंने यह मुलाक़ात रविवार को ही निपटा ली और दूसरी भी कुछ मुलाक़ातें एक दिन पहले ही कर ली गईं।
अधिकारियों ने दौरा एक दिन कम कर देने की कोई वजह नहीं बताई लेकिन यह निर्णय इन अटकलों के बीच लिया गया है कि जेटली स्वामी के बयानों से अप्रसन्न हैं जबकि पार्टी के अन्य नेता भी इस मामले में ख़ामोश हैं।
टैग्स