बाकू, इश्क़ाबाद और काबुल से संबंधों में विस्तार के इच्छुकः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i16804-बाकू_इश्क़ाबाद_और_काबुल_से_संबंधों_में_विस्तार_के_इच्छुकः_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति डा. रूहानी ने आज़रबाइजान गणराज्य, तुर्कमनिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपतियों से टेलीफ़ोनी वार्ता की है। राष्ट्रपति रूहानी ने इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेहरान के सहयोग पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०५, २०१६ १९:०९ Asia/Kolkata
  • बाकू, इश्क़ाबाद और काबुल से संबंधों में विस्तार के इच्छुकः रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति डा. रूहानी ने आज़रबाइजान गणराज्य, तुर्कमनिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपतियों से टेलीफ़ोनी वार्ता की है। राष्ट्रपति रूहानी ने इन देशों के राष्ट्राध्यक्षों से राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेहरान के सहयोग पर बल दिया।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को आज़रबाइजान के गणराज्य के अपने समकक्ष इल्हाम अलीयोफ़ से टेलीफ़ोनी वार्ता में उन्हें ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के मज़बूत इरादे और दोनों राष्ट्रों की रुचि जैसे विषय द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत बनाने का सुदृढ़ आधार हो सकते हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति क़ुरबान अली बर्दी मुहम्मदेफ को ईद की बधाई देते हुए दोनों देशों के मज़बूत संबंधों की कामना की।

डा. रूहानी ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी को भी ईद की बधाई देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, अफ़ग़ानिस्तान के साथ संबन्धों में विस्तार के प्रति कटिबद्ध है।

राष्ट्रपति ने इसी प्रकार क़तर के शासक को भी ईद की बधाई देते हुए तेहरान-दोहा के संबन्धों में विस्तार पर बल दिया। (AK)