भारत प्रशासित कश्मीर में झड़पों में 16 प्रदर्शनकारी हताहत हुए
https://parstoday.ir/hi/news/india-i17227-भारत_प्रशासित_कश्मीर_में_झड़पों_में_16_प्रदर्शनकारी_हताहत_हुए
भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच ताज़ा झड़प में 1 युवक के मारे जाने से, मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गयी है। इन झड़पों में 200 लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १०, २०१६ ०९:२० Asia/Kolkata
  • भारत प्रशासित कश्मीर में झड़पों में 16 प्रदर्शनकारी हताहत हुए

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच ताज़ा झड़प में 1 युवक के मारे जाने से, मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गयी है। इन झड़पों में 200 लोग घायल हुए हैं।

शनिवार के प्रदर्शन के दौरान घायल होने वाले 4 लोगों की, घाव सहन न कर पाने से मौत हो गयी।

 

कश्मीर के अनेक हिस्सों में कर्फ़्यू लगा दिया गया है।

भारत प्रशासित कश्मीर में झड़पें उस समय शुरु हुयीं जब कश्मीरी नागरिकों ने अलगाववादी छापामार संगठन हिज़्बुल मुजाहेदीन के जवान नेता बुरहान वानी की शव यात्रा निकाली जो शुक्रवार को भारतीय सुरक्षा बलों के साथ लड़ाई में अपने 2 साथियों के साथ हताहत हुए।

शनिवार की सुबह वानी का शव उनके परिवार के सदस्यों के हवाले किया गया। वानी के शव को देख कर शव यात्रा में शामिल भीड़ ने प्रदर्शन का रूप अख़्तियार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में स्थिति चिंताजनक, पुलिस फ़ायरिंग में 10 प्रदर्शनकारियों की मौत

 

शनिवार को हुयी झड़पों में 11 प्रदर्शनकारी हताहत और 120 अन्य घायल हुए थे जिसमें 96 सुरक्षा बल के जवान थे।

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया की जन्नत कहा जाने वाला कश्मीर हिमालयाई क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र 69 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय बना हुआ है। दोनों पड़ोसी देश इसके पूरे पर स्वामित्व का दावा करते हैं। भारत का कश्मीर के दो तिहाई भाग पर नियंत्रण है जबकि पाकिस्तान का एक तिहाई भाग पर नियंत्रण है। दोनों पड़ोसी देश 2003 में संघर्ष विराम पर राज़ी हुए और अगले ही वर्ष शांति प्रक्रिया शुरु की। उसके बाद से दोनों पक्षों के बीच एक दूसरे पर संघर्ष विराम के उल्लंघन के आरोप के साथ छिटपुट झड़पें होती रहती हैं।

 

कश्मीर में पिछले दो दशक के दौरान हिंसा में हज़ारों लोग मारे जा चुके हैं। (MAQ/N)