भारत और केन्या ने संबंधों में विस्तार पर बल लिया
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीक़ी देश केन्या के साथ संबंधों में विस्तार के मुद्दे पर इस देश के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता के साथ वार्ता की।
सूत्रों का कहना है कि चार अफ़्रीक़ी देशों की यात्रा पर गए मोदी अपनी यात्रा के अंतिम चरण में रविवार को केन्या पहुंचे। केन्या पहुंचने पर नरेंद्र मोदी को स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।
भारतीय विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नैरोबी में स्टेट हाउस में भव्य स्वागत किया गया।
स्वरूप ने कहा कि इस यात्रा से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत और केन्या के संबंध, समय की कसौटी पर टिके रहे हैं। दोनों देशों की जनता के आपसी संबंध मजबूत हैं और दोनों देशों ने पिछली शताब्दियों में उपनिवेशवाद से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ी है। अफ़्रीक़ा की यात्रा का उद्देश्य हाइड्रोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि एवं खाद्यान्न के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तृत करना है। (AK)