कश्मीर में अशांति के कारण राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा स्थगित
https://parstoday.ir/hi/news/india-i17455-कश्मीर_में_अशांति_के_कारण_राजनाथ_सिंह_की_अमेरिका_यात्रा_स्थगित
भारत गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर की स्थिति के मद्देनजर अपनी अमेरिका यात्रा स्थगित कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०१६ १४:०१ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में अशांति के कारण राजनाथ सिंह की अमेरिका यात्रा स्थगित

भारत गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर की स्थिति के मद्देनजर अपनी अमेरिका यात्रा स्थगित कर दी है।

वे अगले सप्ताह होने वाली भारत-अमेरिका आंतरिक सुरक्षा वार्ता में शामिल होने वाले थे। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में तनाव में वृद्धि, गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा को स्थगित करने का प्रमुख कारण हो सकता है। अधिकारी ने बताया कि नयी तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं और यह यात्रा अब सितंबर में हो सकती है।

कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने और स्थिति सामान्य बनाने के प्रयासों के अन्तर्गत राजनाथ सिंह ने कई केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और विपक्षी नेताओं से भी संपर्क किया।