कश्मीर संकट के समाधान में विश्व सार्थक भूमिका निभाएः राहिल शरीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/india-i17647-कश्मीर_संकट_के_समाधान_में_विश्व_सार्थक_भूमिका_निभाएः_राहिल_शरीफ़
पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा है कि कश्मीर संकट के समाधान के लिए विश्व समुदाय सार्थक भूमिका निभाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१६ १३:५१ Asia/Kolkata
  • कश्मीर संकट के समाधान में विश्व सार्थक भूमिका निभाएः राहिल शरीफ़

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने कहा है कि कश्मीर संकट के समाधान के लिए विश्व समुदाय सार्थक भूमिका निभाए।

जनरल राहिल शरीफ़ ने कश्मीर में भारीतय सुरक्षाकर्मियों का कार्यवाहियों की निंदा करते हुए बल देकर कहा है कि इस संकट के समाधान के लिए विश्व समुदाय को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व को कश्मीरियों की वैध मांगों और उनके संघर्ष को मान्यता देते हुए वर्षों से जारी इस संकट के समाधान के लिए आगे आना चाहिए।

पाकिस्तान का मानना है कि भारत नियंत्रित कश्मीर मेंं रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्र चुनाव के माध्यम से अपने भविष्य के निर्धारण का अधिकार होना चाहिए।

पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ़ से पहले इस देश के विदेश सचिव ने इस्लामाबाद में इस्लामी देशों के साथ भेंट में कश्मीर में जारी हिंसा पर खेद व्यक्त किया था।