कश्मीर में आठवें दिन भी कर्फ्यू जारी, स्थिति तनावपूर्ण
भारत नियंत्रित कश्मीर में शनिवार को भी कर्फ्यू जारी रहा।
कश्मीरी छापामार बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आठवें दिन शनिवार को भी कश्मीर मे जनजीवन ठप्प रहा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि काननू-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कश्मीर घाटी के सभी 10 जिलों में एहतियात के तौर पर लगातार कर्फ्यू जारी है। उन्होंने कहा कि घाटी में कल की पथराव की कई घटनाओं को देखते हुये कर्फ्यू जारी रखने का निर्णय लिया गया है। कश्मीर की घाटी में लगातार सातवें दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं जबकि शनिवार को ट्रेन सेवाएं भी बंद है। एक अधिकारी ने बताया कि बीएसएनएल का केवल पोस्टपेड टेलीफोन ही काम कर रहा है।
ज्ञात रहे कि कश्मीरी छापामार बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हुए संघर्षं में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई और 3100 से अधिक लोगों के घायल हो गए।