कश्मीरियों को उनके अधिकार दिलवाए जाएं- बिलावल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i18106-कश्मीरियों_को_उनके_अधिकार_दिलवाए_जाएं_बिलावल
बिलावल भुट्टो ने कहा है कि कश्मीरियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रसंघ, भारत पर दबाव डाले।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०१६ १४:०० Asia/Kolkata
  • कश्मीरियों को उनके अधिकार दिलवाए जाएं- बिलावल

बिलावल भुट्टो ने कहा है कि कश्मीरियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रसंघ, भारत पर दबाव डाले।

पाकिस्तान पीप्लस पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो का कहना है कि कश्मीरियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ को भारत पर दबाव डालना चाहिए।

इस बारे में बिलावल भुट्टो ने राष्ट्रसंघ के महासचिव बान की मून को पत्र भेजा है।  अपने इस पत्र में बिलावल ने संयुक्त राष्ट्रसंघ से मांग की है कि जम्मू व कश्मीर में भारीतय सेना की कार्यवाहियों को रुकवाने के लिए वह क़दम उठाए।  उन्होंने लिखा है कि मानवाधिकारों की सुरक्षा, राष्ट्रसंघ का मौलिक कर्तव्य है।

ज्ञात रहे कि भारतीय सुरक्षाबलों के हाथों कश्मीरी छापामार बुरहान वानी की हत्या के बाद से पिछले 12 दिनों के दौरान भारत नियंत्रित कश्मीर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।  वहां पर मंगलवार को बारहवें दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।  इन दौरान हिंसक घटनाओं में कम से कम 43 लोग मारे गए हैं और 150 से अधिक घायल हुए हैं।  मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं ठप हैं और कई दिनों से समाचारपत्र ही प्रकाशित नहीं हो रहे हैं।