कश्मीरी जनता के समर्थन में पूरे पाकिस्तान में काला दिवस
https://parstoday.ir/hi/news/india-i18199-कश्मीरी_जनता_के_समर्थन_में_पूरे_पाकिस्तान_में_काला_दिवस
भारत नियंत्रित कश्मीर की निहत्थी व पीड़ित जनता के समर्थन में पूरे पाकिस्तान में बुधवार को व्यापक प्रदर्शन किये जा रहे है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २०, २०१६ ११:५८ Asia/Kolkata
  • कश्मीरी जनता के समर्थन में पूरे पाकिस्तान में काला दिवस

भारत नियंत्रित कश्मीर की निहत्थी व पीड़ित जनता के समर्थन में पूरे पाकिस्तान में बुधवार को व्यापक प्रदर्शन किये जा रहे है।

हमारे संवाददाता के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने बुधवार को कश्मीर की जनता से एकता दर्शाने के लिए काला दिवस घोषित किया है।

हज़ारों की संख्या में लोग मंगलवार को ही राजधानी इस्लामाबाद की ओर चल पड़े ताकि बुधवार के प्रदर्शनों में भाग लें।

इसी प्रकार पूरे पाकिस्तान में सभी सरकारी कर्मचारी अपने बाज़ू पर काली पट्टियां बांधकर भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता के प्रति अपने राजनैतिक, नैतिक व कूटनैतिक समर्थन का एलान कर रहे हैं।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भी एक बयान में अपने सभी दूतावास को आदेश दिया है कि भारत नियंत्रित कश्मीर की जनता के समर्थन में काला दिवस आयोजित करें।

ज्ञात रहे कि कश्मीर में पिछले 11 दिनों में झड़पों में 49 व्यक्ति हताहत और 3100 से ज़्यादा घायल हुए हैं। जबकि दसियों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इस समय भारत नियंत्रित कश्मीर के सभी क्षेत्र, सेना के नियंत्रण में है। इसी प्रकार टेलीफ़ोन और इंटरनेट सेवाएं भी बंद है। (MAQ/N)