इंतेज़ार उस दिन का जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा: शरीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/india-i18466-इंतेज़ार_उस_दिन_का_जब_कश्मीर_पाकिस्तान_का_हिस्सा_बनेगा_शरीफ़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि हमें उस दिन का इंतेज़ार है जब कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २३, २०१६ ०७:२४ Asia/Kolkata
  • इंतेज़ार उस दिन का जब कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा: शरीफ़

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि हमें उस दिन का इंतेज़ार है जब कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।

मिंया मुहम्मद नवाज़ शरीफ़ ने यह बात पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में अपनी पार्टी को मिली भारी जीत के बाद कही।

उन्होंने शुक्रवार को मुज़्फ़्फ़राबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम उस दिन का बड़ी बेसब्री से इन्तेज़ार कर रहे हैं जिस दिन कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बनेगी।

नवाज़ शरीफ़ ने कश्मीर के लोगों से कहा कि उन्हें न भूलिए जो लोग आज़ादी के आंदोलन के लिए कश्मीर में अपनी जान न्योछावर कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों के साथ इस समय बहुत बुरा बर्ताव किया जा रहा है।  उन्हें पीटा जा रहा है और उनकी हत्याएं की जा रही हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि हमारी दुआएं कश्मीरियों के साथ हैं और हम उस दिन की प्रतीक्षा में हैं जब कश्मीर, पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा।

ज्ञात रहे कि भारत नियंत्रित कश्मीर में पिछले दो हफ़्तों से अशांति जारी है जिसमें 50 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि घायलो की संख्या 3000 से अधिक बताई जा रही है।