भारत नियंत्रित कश्मीर में 17वें दिन भी कर्फ्यू जारी
भारत नियंत्रित कश्मीर में सोमवार को 17वें दिन भी कर्फ्यू जारी रहा।
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में अलगाववादियों के मार्च निकालने के आह्वान के दृष्टिगत घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अलगाववादी पार्टियों के नेताओं ने कश्मीरियों का आह्वान किया था कि वे मार्च वे सोमवार को अनंतनाग तक जुलूस निकालकर हिंसा में मरने वालों के प्रति सहानुभूति दर्शाएं। कश्मीर में अशांति के दौरान अनंतनाग में ही सबसे ज्यादा लोगों की मौत हुई है। घरों में नज़रबंद अलगावादी नेताओं ने इस मार्च में भाग लेने का प्रयास किया किंतु सुरक्षाबलों ने उन्हें एसा नहीं करने दिया।
कश्मीर के एक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग में कुछ तत्वों के मार्च निकाले जाने के आह्वान के बाद एहतियातन घाटी के अनंतनाग, बारामूला, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में कर्फ्यू जारी है।
कश्मीर में मोबाइल टेलीफोन और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं एवं ट्रेन सेवाएं पिछले 17 दिनों से स्थगित हैं और कश्मीरियों की मौत के विरोध में अलगाववादी गुटों द्वारा आहूत हड़ताल के चलते स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान आज सोमवार को भी बंद रहे।