दक्षिणी कश्मीर में कर्फ्यू जारी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i18940-दक्षिणी_कश्मीर_में_कर्फ्यू_जारी
भारत नियंत्रित कश्मीर के दक्षिणी क्षेत्र में कर्फ़्यू जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ १३:३२ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी कश्मीर में कर्फ्यू जारी

भारत नियंत्रित कश्मीर के दक्षिणी क्षेत्र में कर्फ़्यू जारी है।

अलगाववादी संगठनों हुर्रियत कांफ्रेस और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ने कुलगाम चलो रैली का आव्हान किया था।

कश्मीरी छापामारों के दोनों धड़ों ने भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिये कुलगाम चलो रैली का आव्हान किया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिये पूरे कुलगाम और अनंतनाग जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कुलगाम की ओर जाने वाली सभी सडक़ों को सील कर दिया गया और लोगों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों की नाकेबंदी करके जांच की गई।  लोगों को क्षेत्र में जमा होने से रोकने के लिए बुधवार सुबह से ही कुलगाम चौक के चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी।

घाटी में आज बुधवार को 19वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित है।  अधिकारियों ने घोषणा की है कि 19 दिनों के बाद सभी निजी पोस्टपेड मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।