कश्मीर की स्थिति से निपटने का तरीक़ा ग़लतः शिंदे
भारत के पूर्व गृहमंत्री ने कश्मीर की स्थिति से निपटने के तरीके को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है।
सुशील कुमार शिंदे का कहना है कि कश्मीर की स्थिति से निपटने का मोदी सरकार का तरीक़ा सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल प्रचार में रूचि रखती है।
भारत के पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता शिंदे ने कहा कि हिज़बुल मुजाहेदी के कमांडर की हत्या के बाद मोदी सरकार ने व्यर्थ ही इसका प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इसके सार्वजनिक करने की क्या आवश्कयता थी? देखिए बाद में क्या हुआ? दसियो बेगुनाह लोग मारे गए। भारत के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि अफ़ज़ल गुरू और अजमल क़स्साब की फांसी के समय संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने गोपनीयता बनाए रखी। उन्होंने कहा कि हालांकि मोदी सरकार प्रचार में विश्वास रखती है।
सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि देखिए, याक़ूब मेनन की फांसी के बाद प्रचार के कारण क्या हुआ? याक़ूब मेनन का शव मुंबई ले जाने के बाद उसकी अंत्येष्टि के लिए पचास हज़ार से अधिक लोग जमा हो गए थे।
ज्ञात रहे कि कश्मीर में हिज़बुल मुजाहेदी के कमांडर वानी की हत्या के बाद 9 जूलाई से हालात तनावपूर्ण हैं। इस दौरान कम से कम 55 लोग मारे गए जबकि हज़ारों अन्य घायल हो गए।