भारत प्रशासित कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण, 3 और लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i19555-भारत_प्रशासित_कश्मीर_में_स्थिति_तनावपूर्ण_3_और_लोगों_की_मौत
भारत प्रशासित कश्मीर में मंगलवार की रात 3 लोगों की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०३, २०१६ १५:५९ Asia/Kolkata
  • भारत प्रशासित कश्मीर में स्थिति तनावपूर्ण, 3 और लोगों की मौत

भारत प्रशासित कश्मीर में मंगलवार की रात 3 लोगों की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है।

हमारे संवाददाता के अनुसार, मंगलवार की रात 3 लोगों के हताहत होने के बाद, कश्मीर के सभी इलाक़े के लोगों ने ज़बर्दस्त प्रदर्शन किया जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों का सिलसिला फिर से शुरु हुआ।

तनावपूर्ण स्थिति के कारण प्रशासन को फिर से कर्फ़्यू लगाना पड़ा किन्तु दसियों क्षेत्रों में लोगों ने कर्फ़्यू का उल्लंघन करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किए जिसके दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुयीं जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए।

ज्ञात रहे मंगलवार की रात श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर जम्मू प्रांत के राम बन के असिस्टंट कमिश्नर की सुरक्षा के लिए नियुक्त एक विशेष पुलिस अफ़सर ने प्रदर्शनकारियों पर गोलायां चलायीं जिसमें मोहम्मद अमीन नामक एक नागरिक घटना स्थल पर ही हताहत हुआ और सुहैल अहमद की ज़ख़्मों की ताब न लाकर अस्पताल में मौत हो गयी किन्तु प्रशासन ने सिर्फ़ मोहम्मद अमीन के मारे जाने की पुष्टि की। अभी भी दो लोगों का अस्पताल में एलाज चल रहा है किन्तु उनकी स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।

उधर श्रीनगर के छत्रबल इलाक़े में एक नागरिक रियाज़ अहमद शाह, जिन्हें एटीएम की सुरक्षा सौंपी गयी थी, मंगलवार की रात पैलेट गन से गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी किन्तु रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। इस प्रकार पिछले 24 घंटों के दौरान घाटी में 3 और लोग हताहत हुए। इस प्रकार भारत प्रशासित कश्मीर में पिछले 26 दिनों से जारी भारत विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 58 लोग हताहत हुए हैं किन्तु आधिकारिक स्तर पर सिर्फ़ 56 लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुयी है।

ज्ञात रहे 8 जुलाई को भारत प्रशासित कश्मीर में अलगाववादी संगठन हिज़्बुल मुजाहेदीन के छापामार कमान्डर बुरहान वानी के भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद, हिंसक प्रदर्शनों का क्रम जारी है।

(MAQ/N)