कश्मीर के घायलों का इलाज कराना चाहते हैं-नवाज़ शरीफ़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे कश्मीर में घायल लोगों का उपचार कराना चाहते हैं।
नवाज़ शरीफ़ ने कहा कि उनका देश, कश्मीर में घायल लोगो का इलाज कराना चाहता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि वह भारत पर दवाब बनाये ताकि कश्मीर के लोगों के लिये पाकिस्तान, चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करा सके।
दूसरी ओर भारत नियंत्रित कश्मीर में हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के कारण 30वें दिन भी जन-जीवन अस्त-व्यसत रहा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां, पुलवामा और कुपवाड़ा में अभी कर्फ्यू जारी रहेगा जबकि श्रीनगर, बडगाम, सोपोर, बांदीपोर और बारामूला में बंद रहेगा। कश्मीर के अलगाववादियों ने कश्मीर बंद की समयसीमा 12 अगस्त तक बढ़ा दी है।
ज्ञात रहे कि भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा हिज़बुल मुजाहेदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से ही कश्मीर में आरंभ हुई हिंसा में कम से कम 60 लोग मारे गए और 6000 लोग घायल हुए हैं।