घुसपैठ के भारत के आरोप को पाकिस्तान ने नकारा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i20206-घुसपैठ_के_भारत_के_आरोप_को_पाकिस्तान_ने_नकारा
कश्मीर में घुसपैठ के भारत के आरोप को पाकिस्तान ने नकार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१६ १३:३५ Asia/Kolkata
  • घुसपैठ के भारत के आरोप को पाकिस्तान ने नकारा

कश्मीर में घुसपैठ के भारत के आरोप को पाकिस्तान ने नकार दिया है।

पीटीआई के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि सीमापार घुसपैठ के भारत के दावे को हम सिरे से ख़ारिज करते हैं।  इस बयान के अनुसार पाकिस्तान, अपनी धरती से किसी के भी खिलाफ आतंकी कार्रवाई नहीं होने देगा।  पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि अपनी धरती से किसी के विरुद्ध आतंकी कार्यवाही न करने की अपनी प्रतिबद्धता पर हम अटल हैं। 

ज्ञात रहे कि इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित को तलब करके इस्लामाबाद द्वारा सीमापार से आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कड़ा संदेश या “डिमार्श” दिया था। भारत द्वारा पाकिस्तान के उच्चायुक्त को समन भेजे जाने से संबंधित सवाल पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कल रात जारी किए गए वक्तव्य में कहा गया है कि सीमापार घुसपैठ के भारत के दावे को हम सिरे से खाजिर करते हैं।