पाकिस्तान हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप न करेः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i20311-पाकिस्तान_हमारे_आंतरिक_मामले_में_हस्तक्षेप_न_करेः_भारत
भारत की विदेशमंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ११, २०१६ १४:११ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप न करेः भारत

भारत की विदेशमंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरूवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि आठ जुलाई को हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्लामाबाद में कई प्रमुख देशों के राजदूतों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। इनमें सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन तथा अमेरिका और यूरोपीय संघ, इस्लामिक सहयोग संगठन और आसियान देश शामिल हैं।

सुष्मा स्वराज ने कहा कि जम्मू व कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भारतीय विदेशमंत्री ने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वार्ताकारों के समक्ष भी इस बात पर बल दिया है कि कश्मीर में जारी हिंसा के दौरान भारतीय सुरक्षाबलों ने अपनी ओर से असाधारण संयम बरता।

ज्ञात रहे कि कश्मीर घाटी में पिछले 34 दिनों से कर्फ्यू और बंद जारी है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।  इस दौरान हिंसा में कम से कम 60 लोग मारे गए और 6000 से अधिक घायल हो गए।