कश्मीर में मारे गए तीन सुरक्षाकर्मी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i20875-कश्मीर_में_मारे_गए_तीन_सुरक्षाकर्मी
भारत नियंत्रित कश्मीर में छापामारों के हमलों में 3 भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १७, २०१६ ११:१३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में मारे गए तीन सुरक्षाकर्मी

भारत नियंत्रित कश्मीर में छापामारों के हमलों में 3 भारतीय सुरक्षाकर्मी मारे गए।

भारतीय सेना ने घोषणा की है कि बुधवार को कश्मीर में सशस्त्र छापामारों की कार्यवाही में 3 सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।  यह घटना, बारामूला में घटी।  एक अधिकारी का कहना है कि आक्रमण कारियों को ढूंढने के लिए क्षेत्र में व्यापक खोजी अभियान आरंभ कर दिया गया है।  इसी बीच बताया जा रहा है कि भारतीय सेना प्रमुख, घटनास्थल का दौरा करेंगे।

ज्ञात रहे कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के एक प्रयास को विफल बनाते हुए पांच छापामारों को मार गिराया था।  भारतीय सेना का कहना है कि घुसपैठ का यह प्रयास, उड़ी सेक्टर में लच्छीपोरा इलाके में हुआ था।

भारत का कहना है कि सशस्त्र छापामार, पाकिस्तान की सहायता से भारतीय क्षेत्र में घुसकर देश की शांति एवं सुरक्षा को नुक़सान पहुंचाने के प्रयास करते हैं।