भारत सरकार ने कश्मीर पर विपक्ष के बयानों की आलोचना की।
https://parstoday.ir/hi/news/india-i20986-भारत_सरकार_ने_कश्मीर_पर_विपक्ष_के_बयानों_की_आलोचना_की
भारत की केंद्र सरकार ने कश्मीर और पाकिस्तान के बारे में विपक्षी दलों के बयानों की आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०१६ १२:१४ Asia/Kolkata
  • भारत सरकार ने कश्मीर पर विपक्ष के बयानों की आलोचना की।

भारत की केंद्र सरकार ने कश्मीर और पाकिस्तान के बारे में विपक्षी दलों के बयानों की आलोचना की है।

भारत के सूचना व प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बारे में कांग्रेस के नेताओं द्वारा परस्पर विरोधी बयानों की आलोचना की है और कहा है कि ऐसे बयानों से कांग्रेस की राजनैतिक अवसरवादिता और विपक्षी दल के रूप में अपरिपक्वता झलकती है। उन्होंने कहा कि संप्रग के शासन के दौरान कांग्रेस के सलमान ख़ुर्शीद, कपिल सिब्बल और पी. चिदम्बरम ने परस्पर विरोधी बयान दिए हैं, जिससे पाकिस्तान के प्रति कांग्रेस का विरोधाभास रुख़ सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह और भी आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस को अपने इन नेताओं के बयानों से किनारा करना पड़ा है। नायडू ने चिदम्बरम के उस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर की मौजूदा स्थिति के समाधान के लिए कांग्रेस, नेशनल कांफ़्रेन्स और पीडीपी को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील की और घाटी में शांति बहाली के लिए सभी से सहयोग की मांग की है।

 

इस बीच कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कश्मीर मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर वेंकैया नायडू की टिप्पणी को ग़ैर जिम्मेदाराना बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे सरकार में रही हो या विपक्ष में, वह बराबर आतंकवाद और पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों के ख़िलाफ़ रही है। (HN)