चीन, भारत के साथ आपसी रिश्तों को बढ़ाने पर तैयार
चीन के राष्ट्रपति ने का है कि उनका देश भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है।
चीन के हांगजो शहर में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की। चीनी राष्ट्रपति ने इस मुलाकात में कहा कि बीजिंग, नई दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के लिए तैयार है। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और चीन का सहयोग न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे संसार के लिए अहम है।
दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की यह मुलाक़ात ऐसे समय में हुई है जब भारत और चीन के बीच कई मुद्दों को लेकर गहरे मतभेद हैं। इससे पहले दोनों नेता जून में ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। (HN)