आतंकवाद फैलाने पर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाए जाएंः मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i22942-आतंकवाद_फैलाने_पर_पाकिस्तान_के_ख़िलाफ़_प्रतिबंध_लगाए_जाएंः_मोदी
भारत के प्रधानमंत्री ने देश से बाहर आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्‍तान पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१६ १२:०४ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद फैलाने पर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाए जाएंः मोदी

भारत के प्रधानमंत्री ने देश से बाहर आतंकवाद फैलाने के लिए पाकिस्‍तान पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है।

गुरुवार को लाओस में आसियान शिखर सम्‍मेलन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में आतंक भड़काने और फैलाने वाले देश पाकिस्तान को अलग-थलग करने और उस पर प्रतिबंध लगाने का समय आ गया है। उन्‍होंने कहा कि हमारे पड़ोस में एक ऐसा देश है, जो आतंकवाद पैदा करने और दुनिया में फैलाने में सबसे आगे है। मोदी ने कहा कि आतंकवाद खुले और बहुलतावादी समाजों के लिए सबसे गंभीर चुनौती है और उसका सामना करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

 

इस शिखर सम्‍मेलन में आसियान के दस सदस्‍यों के साथ साथ भारत, चीन, जापान, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैण्‍ड और अमरीका सहित आठ देशों के नेता भाग ले रहे हैं। (HN)