पाकिस्तान पर फिर भारत का हमला, बताया आतंकवाद का गढ़ और निर्यातक
https://parstoday.ir/hi/news/india-i23008-पाकिस्तान_पर_फिर_भारत_का_हमला_बताया_आतंकवाद_का_गढ़_और_निर्यातक
भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आतंकवाद के संबंध में स्टेट एक्टर्ज़ और नान स्टेट एक्टर्ज़ का विचार झूठा विरोधाभास है औ कोई भी सरकार इस बहाने से अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग नहीं सकती।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०९, २०१६ ११:५५ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान पर फिर भारत का हमला, बताया आतंकवाद का गढ़ और निर्यातक

भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आतंकवाद के संबंध में स्टेट एक्टर्ज़ और नान स्टेट एक्टर्ज़ का विचार झूठा विरोधाभास है औ कोई भी सरकार इस बहाने से अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग नहीं सकती।

भारत के विदेश सचिव एस जयशंकर ने कहा कि कुछ आतंकी संगठनों के विरुद्ध कार्यवाही का मतलब यह नहीं है कि खुली छूट दे दी जाए और अन्य संगठनों की मदद जारी रखने का मौक़ा दे दिया जाए।

भारत के विदेश सचिव ने अमरीका स्थित ईस्ट वेस्ट सेंटर द्वारा आयोजित सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि जब 11 सितम्बर का हमला हुआ तो उस समय देशों से कहा गया था कि वह यह कहकर जान नहीं छुड़ा सकते कि हमले में नान स्टेट एक्टर्ज़ लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट एक्टर्ज़ और नान स्टेट एक्टर्ज़ में हमेशा संपर्क रहता है और इसी लिए में सरकार द्वारा प्रायोजित का शब्द प्रयोग करते हैं। जयशंकर ने कहा कि यह केवल भारत का मामला नहीं है, यही स्थिति 11 सितम्बर के हमले के बाद भी थी।

भारतीय विदेश सचिव ने कहा कि स्टेट और नान स्टेट एक्टर्ज़ का विचार एक झूठा विराधाभास है।

जयशंकर ने कहा कि विश्व को बख़ूबी आभास है कि क्षेत्र में आतंकवाद का ठिकाना कहां है और कहां आतंकवाद फल फूल रहा है।

भारत ने आतंकवाद के निर्यात का मुद्दा व्यापक रूप से उठाना शुरू कर दिया है। भारतीय विदेश सचिव का बयान भी इसी क्रम की एक कड़ी है। इससे पहले भारत के प्रधनमंत्री ने ब्रिक्स बैठक, ईस्ट एशिया शिखर सम्मेलन और जी20 बैठक के अवसर पर भी यह मुद्दा उठाया है।

दूसरी ओर पाकिस्तान कश्मीर के मामले को विश्व भर में उठाने का प्रयास कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सांसदों को विशेष दूत चुना है जो अलग अलग देशों में कश्मीर का मुद्दा उठा रहे हैं।