भारत प्रशासित कश्मीर में भारत विरोधी हिंसक प्रदर्शन का क्रम जारी है
भारत प्रशासित कश्मीर में शुक्रवार को भी भारत विरोधी और हिंसक प्रदर्शनों का क्रम जारी रहा जिसमें दसियों लोग घायल हुए।
यद्यपि प्रशासन ने प्रदर्शन रोकने के लिए घाटी के ज़्यादातर क्षेत्रों में कर्फ़्यू घोषित किया था और श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित केन्द्रिय स्थानों पर जुमे की नमाज़ के आयोजन पर पाबंदी लगा रखी थी लेकिन इसके बावजूद भी मोहल्लों में लोगों ने नमाज़े जुमा पढ़ने के तुरंत बाद प्रदर्शन आरंभ किए और केन्द्रीय स्थानों की ओर मार्च करने का प्रयास किया। सुरक्षा बलों ने उनके प्रयास को नाकाम बना दिया किन्तु इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुयी जिसमें दसियों लोग घायल हुए। श्रीनगर के डल गेट, नौगाम और भीतरी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जुमे की नमाज़ों के बाद ज़ोरदार प्रदर्शन हुए, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले में स्थिति तनावूर्ण है। पुलवामा में हुए प्रदर्शन में हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसके दौरान जनता और पुलिस के बीच झड़प हुयी, जिसमें कई लोग घायल हुए।
कुलगाम में भी शुक्रवार को स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। (MAQ/N)